Care Insurance

भेंगापन/स्ट्रैबिस्मस - कारण, प्रकार और उपचार

  • calendar_monthPublished on 22 Nov, 2024

    autorenewUpdated on 25 Feb, 2025

  • visibility370 Views

    nest_clock_farsight_analog4 min Read

दुनिया को रंगीन बनाने के लिए आंखें बहुत जरूरी है और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए आंखों का सही होना बहुत जरूरी है। आंखें जीवन की सुंदरता का एहसास दिलाती है और आपको जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन कुल बच्चों में जन्म से ही एक ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है, जो उनके देखने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिसे भेंगापन या स्क्विंट या स्ट्रैबिस्मस के नाम से जाना जाता है। आईए जानते हैं, भेंगापन क्या होता है, भेंगापन के लक्षण क्या होते हैं, इसका इलाज क्या है, इत्यादि।

भेंगापन क्या है?

भेंगापन आंखों से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें आंखे संरेखण में नहीं होती है। इसमें नेत्रगोलक एक साथ अलग-अलग बिंदुओं की तरफ इशारा करते हैं। इसमें आंखें किसी एक वस्तु पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती है। यदि किसी को यह समस्या है तो, दोनों आंखें अलग-अलग दिशाओं में देखती है और प्रत्येक आंख अलग-अलग चीजों पर ध्यान केंद्रित करती है। यह समस्या बच्चों में बहुत कॉमन है और यह वयस्कों को भी हो सकता है। 

भेंगापन के लक्षण क्या है?

भैंगापन के सामान्य लक्षण नीचे दिए गए हैं:-

  • दोहरी दृष्टि।
  • दोनों आंखों का एक साथ एक समय पर अलग-अलग दिशा में देखना।
  • आंखों का एक साथ किसी एक वस्तु पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाना।
  • पास की वस्तु को देखने के लिए एक आंख ढक लेना।
  • तेज रोशनी में आंखे टेढ़ी करके देखना।
  • आंखों पर जोर पड़ना।
  • किसी एक वस्तु पर देखने के लिए सिर झुकाना।
  • कई बार टकरा जाने की समस्या हो सकती है।
  • दोनों आंखों का एक साथ नहीं चल पाना।

भेंगापन के कारण क्या है?

भेंगापन के सामान्य कारण निम्नलिखित है:-

  • भेंगापन अक्सर बचपन में होता है, जिसका कोई ज्ञात कारण नहीं होता है।
  • भेंगापन अनुवांशिक कारणों से भीहो सकता है।
  • कई बार भेंगापन बाद में विकसित होता है जब आंखें दूसरी दृष्टी की कमियों को पूरा करते हैं।
  • व्यस्कों में भेंगापन आंख के ब्लड वेसल्स के क्षति के कारण हो सकता है।
  • ब्रेन और आंखों का ट्यूमर, दृष्टी हानी, मसल्स और नर्व से जुड़ी समस्याओं की वजह से भी बड़े लोगों में भेंगापन की समस्या हो सकती है।

भेंगापन के जोखिम कारक क्या है?

भेंगापन के जोखिम कारक निम्नलिखित है, जब आपको यह समस्या होने की ज्यादा संभावना होती है:-

  • यदि आपके परिवार में किसी सदस्य को भेंगापन की समस्या है।
  • यदि आपको मस्तिष्क में किसी प्रकार की समस्या है या ट्यूमर है।
  • यदि रेटिना में किसी प्रकार की समस्या है।
  • यदि आपको मधुमेह है।
  • दृष्टी दोष है।

भेंगापन का निदान कैसे करें?

आंखों को सही सलामत बनाए रखने के लिए भेंगेपन का जल्दी निदान और इलाज करना बहुत जरूरी है। यदि आपको लग रहा है कि आपके बच्चे या आपके घर के किसी सदस्य में भेंगेपन का लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो, जितना जल्दी हो सके डोॉक्टर को दिखाएं। भेंगापन का निदान निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:- 

  • कॉर्नियल लाइट रिफ्लेक्स जांच
  • विजुअल एक्युटी टेस्ट
  • कवर/अनकवर टेस्ट
  • रेटिना जांच

भेंगापन का इलाज क्या है?

भेंगापन का उपचार सामान्य रूप से बीमारी के कारणों के आधार पर किया जाता है, जिसमें चश्म, थेरेपी और सर्जरी शामिल होता है। भेंगापन का उपचार निम्नलिखित है:-

  • चश्मा - एसोट्रोपिया भेंगापन का एक प्रकार है, जिसमें दूर की वस्तु पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिस में आंखें अन्दर की साइड मुड़ जाती है और  इसका इलाज चश्में के द्वारा किया जाता है। ऐसे मामलों में सर्जरी तब की जाती है जब चश्में से इस बीमारी का इलाज नहीं हो पाता है।
  • सर्जरी - भेंगापन सर्जरी में आंखों को संरेखित करने के लिए मांसपेशियों को छोटा-बड़ा या उनकी जगह से बदल कर ठीक करने की कोशिश की जाती है। यह सर्जरी लगभग एक घंटे की होती है और इससे रिकवर होने में आपको लगभग 6-8 सप्ताह लग सकते हैं। 
  • दवाएं - भेगापन के इलाज के लिए दवाओं का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तकनीक बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त है।

सारांश - 

भेंगापन एक ऐसी स्थिती है, जब दोनों आंखें साथ में किसी एक वस्तु पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाती है। यदि यह समस्या है तो आपकी आंखें एक ही समय पर अलग-अलग दिशाओं में देखती है। इसके लक्षण में दोहरी दृष्टि, दोनों आंखों का एक साथ एक समय पर अलग-अलग दिशा में देखना, तेज रोशनी में आंखे टेढ़ी करके देखना, दोनों आंखों का एक साथ नहीं चल पाना, इत्यादि।

भेंगापन के कारण में अनुवांशिक कारण हो सकता है, यह आंखों के ब्लड वेसल्स के क्षति के कारण हो सकता है, ब्रेन और आंखों का ट्यूमर, दृष्टी हानी, मसल्स और नर्व से जुड़ी समस्याओं की वजह से भी बड़े लोगों में भेंगापन की समस्या हो सकती है। भेंगापन का उपचार चश्मा, सर्जरी या दवाओं के माध्यम से किया जा सकता है। आज के समय में चिकित्सा मुद्रस्फिती बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए भारी पैसों का इंतजाम करना पड़ता है और मामला जब बड़ा हो तो लोगों से उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है। 

ऐसे में समय को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स (Health Insurance Plans) लेना बहुत जरूरी है, जो कि आपके किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के खर्चों को कवर करता है और साथ ही कई स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान करता है। आप केयर हेल्थ के व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा प्लान (Individual Health Insurance Plan)को खरीद कर अपनी बीमारी के सही इलाज के लिए संपूर्ण खर्चों को सुनिश्चित कर सकते हैं, जिसमें आपको प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन, डे-केयर ट्रीटमेंट, एंबुलेंस कवर, वार्षिक स्वास्थ्य जांच जैसे कई स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।

>> जाने: मोतियाबिंद सर्जरी के लिए स्वास्थ्य बीमा की आवश्यकता

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।

Articles by Category

  • Need Assistance? We Will Help!

Loading...