Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 21 Sep, 2023
Updated on 22 Apr, 2025
146494 Views
5 min Read
Written by Care Health Insurance
favorite14Likes
शायद ही कोई ऐसा होगा जो नीम के पेड़ के बारे में नहीं जानता होगा। नीम पर्यावरण के लिए जितना अच्छा है उतनी ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। नीम के पेड़ का हर हिस्सा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। हमारे देश में नीम का उपयोग सदियों से औषधीय रूप में और घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल होता चला आ रहा है। इसके गुणों के कारण इसे कल्प वृक्ष भी कहा जाता है। सामान्य रूप से नीम का उपयोग लोग सिर्फ चर्म रोग या घाव को ठीक करने के लिए करते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि यह अन्य कई रोगों में भी यह बहुत फायदा करता है। आइए जानते हैं, नीम के फायदे क्या हैं, नीम से कौन सी बीमारियां ठीक होती है, इत्यादि।
नीम कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है, जिसके कारण उसका इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीवायल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें कई और भी गुण पाए जाते हैं, जिसका जिक्र आगे के लेख में किया गया है। नीम का असर इतना प्रभावशाली होता है कि यह सांप के जहर के असर को भी कम कर सकता है।
नीम की पत्तियों के कई फायदे हैं, कई तरह की बीमारियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नीम की पत्तियों के फायदे निम्नलिखित है:-
एक रिसर्च में पता चला है की नीम के पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फेफ्ड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले रोग यानी पल्मोनरी इन्फलेमेशन के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रभाव दिखाता है। यह अस्थमा के रोगियों के लिए भी आयुर्वेदिक औषधिक के रूप में काम करता है।
एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित रिसर्च से जानकारी मिली है की नीम हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव को दिखाता है, जो ब्लड शुगर कम करने की प्रक्रिया है। इसके साथ ही नीम की पत्तियों में एंटी-हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यदि आप शुगर कि दवाओं को पहले से ले रहे हैं, तो नीम की पत्तियों का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
नीम की पत्तियों में एंटीमलेरियल गुण पाए जाते हैं, जो मलेरिया में बहुत उपयोगी साबित होते हैं। ऐसे में रोगी को मलेरिया के इलाज के साथ नीम की पत्तियों के घरेलू उपाय को भी किया जा सकता है। इसके उपयोग के बारे में पूछने के लिए डॉक्टर से सलाह आवश्य लें।
कई सालों से नीम का उपयोग आयुर्वेदिक औषधी के रूप में किया जाता रहा है। यह पेट के अल्सर और कई तरह के गैस्ट्रिक समस्याओं में उपयोग किया जाता है। साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
नीम का उपयोग त्वचा रोग में बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। प्राचीन काल से ही शरीर पर कटे या घाव को ठीक करने के लिए नीम का उपयोग औषधी के रूप में किया जाता रहा है। यह आपके घाव को जल्दी भरने में मदद करता है और शरीर को बैक्टीरिया से बचाता है।
नीम का पत्ता लिवर को डिटॉक्स करने के लिए अच्छा माना जाता है। यह आपके खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने में प्रभावी होता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है, जिसके कारण हार्ट फेलियोर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप नीम की पत्तियों को पानी में उबाल कर पी सकते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकती है, रूसी से बचाव करती है, बालों को सफेद होने से बचाती है और एलर्जी से आपको दूर रखती है। इसके अलावा यह आपको घने, मजबूत, लंबे और चमक्दार बाल पाने में सहायता करती है।
नीम की पत्तियां आपके शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाती है। सुबह खाली पेट आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। आप इसे पानी में उबाल कर भी पी सकते हैं, जो आपको प्राकृतिक रूप इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
नीम आपके चेहरे पर मौजूद मुंहांसे को भी दूर करने का काम करती है। आप नीम के पेस्ट को चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके चेहरे से बैक्टीरिया और तेल को हटाने में मदद करता है, जो मुहांसों को बढ़ावा देते हैं। नीम में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं।
नीम का उपयोग आपके मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके मुंह और मसूड़ों के सूजन की स्थिति को ठीक करने में सहायक है। मसूड़ों से खून आना, दांतों का खराब होना, इत्यादि में नीम फायदेमंद हो सकता है। आप नीम के दातून का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि, कोई भी व्यक्ति एक दिन में 6 से 8 नीम की पत्तियों का सेवन कर सकता है। हालांकि, आवश्यक्ता से ज्यादा सेवन नीम के दुष्प्रभाव भी उत्पन्न कर सकते हैं।
प्रचीन काल से ही प्रसिद्ध नीम का पेंड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। यह सदियों से आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। नीम के तने का हर एक अंग शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फलेमेटरी, एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट इत्यादि गुण पाए जाते हैं। नीम का असर इतना प्रभावी होता है कि यह सांप के जहर के प्रभाव को भी कम कर सकता है।
आप नीम के फायदे और नुकसान के बारे में जान सकते हैं। यह सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है, पेट, लीवर और हार्ट के लिए उपयोगी है, बालों के लिए फायदेमंद है, मलेरिया में कारगर साबित है, घावों, मुंहासों और त्वचा के लिए बहुत सही है, ओरल हेल्थ में फायदेमंद है, इत्यादि। बाकी इसके गुण इत्यादि को उपरोक्त भागों में बताया गया है। आप दिन भर में 6 से 8 नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रहे की किसी भी चीज का आवश्यक्ता से ज्यादा सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। आप कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए नीम के पत्तियों का सेवन कर सकते हैं, इसके अलावा आप हेल्थ इंश्योरेंस भी ले सकते हैं।
यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रहे की किसी भी चीज का आवश्यक्ता से ज्यादा सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। आप कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए नीम के पत्तियों का सेवन कर सकते हैं, इसके अलावा आप हेल्थ इंश्योरेंस(best health insurance cover) भी ले सकते हैं।
जहां आपको कई गंभीर बीमारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है और ऐसे मुश्किल घड़ी में आप वीत्तिय रूप से मजबूत रह सकते हैं। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance) को ले सकते हैं, जहां आपको एक ही प्लान में, एक साथ परिवार के सभी सदस्यों को इंश्योरेंस प्रदान किया जाता है।
>> जाने: जामुन की गुठली से डायबिटीज कंट्रोल कैसे करें?
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी सिर्फ आपके संदर्भ के लिए दी गई है। कृपया इंश्योरेंस प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज अलग-अलग हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कृपया सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Care Health Insurance in Health & Wellness
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Care Health Insurance in Diseases
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Care Health Insurance in Diseases
प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण, कारण और इलाज क्या है Care Health Insurance in Diseases
Dehydration: What Your Body's Trying to Tell You Care Health Insurance in Health & Wellness
Breaking Down Neurosis vs Psychosis—Meaning, Differences, & More Care Health Insurance in Mental Health
Is Black Pepper Good for You? 11 Health Benefits of Fiery Spice! Care Health Insurance in Diet & Nutrition
What is IBS? Signs, Triggers & Solutions that Work Care Health Insurance in Diseases