Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
calendar_monthPublished on 16 May, 2024
autorenewUpdated on 31 Jan, 2025
visibility25762 Views
nest_clock_farsight_analog3 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite3Likes
भारतीय मसाले अपने स्वाद और सेहत के लिए काफी जाने जाते हैं। कलौंजी इन्हीं भारतीय मसालों में से एक है और औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हालांकि, कलौंजी के गुणों से बहुत लोग अंजान होते हैं और इसके फायदे के बारे में नहीं जानते हैं। आज हम इस आर्टिकल में कलौंजी का पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बात करेंगे। तो चलिए जानते हैं, कलौंजी के टॉप-10 फायदे क्या है?
क्लौंजी देखने में काले और छोटे बीज की तरह होते हैं और पोषक तत्वों का पावरहाउस होता है। इसमें कई बीमारियों को ठीक करने क्षमता होती है और आपके स्वास्थ्य को भी सही रखती है। कलौंजी में फाइबर, विटामिन, प्रोटीन, एमीनो एसिड, फैटी एसिड के साथ अन्य और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कलौंजी के फायदे निम्नलिखित है:-
कलौंजी मे एंटीबैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटीफंगल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-पैरासाइट गुण होते हैं जो आपको मॉनसून के दौरान होने वाले त्वचा की समस्याओं को दूर रखने का काम करते हैं। कलौंजी मुंहासे, सोरायसिस जैसे लक्षणों को ठीक करने में काफी सहायक होता है।
वेट लॉस के लिए सबसे पहले जरूरी है एक हेल्दी डाइट का सेवन और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना। अपने हेल्दी फुड के विकल्प में कलौंजी सिड्स को भी शामिल करें। इसमें पाए जाने वाले सक्रिय तत्व आपके फैट को कम करने में सहायक होते हैं।
आज के लाइफस्टाइल से जूझ रहे लोगों में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर का बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इससे हार्ट अटैक, हाई बीपी, किडनी डिजीज और कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में कलौंजी का बीज आपके कॉलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने मदद करता है।
मधुमेह गंभीर समस्याओं में से एक है। इसे जीवनशैली और खान-पान की आदतों में बदलाव करके नियंत्रित किया जा सकता है। कलौंजी के तेल को काली चाय में मिलाकर पीने से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
>> इसे भी पढ़ें - शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आपकी यादास्त कमजोर होने लगती है। उम्र बढ़न के साथ होने वाली समस्याओं को डिमेंशिया कहते हैं। डिमेंशिया का ठीक करने में कलौंजी का सेवन करना बेहद प्रभावी होता है। कलौंजी के बीज यादास्त और एकाग्रता को बढ़ावा देते हैं।
हार्ट को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है क्योंकि अस्वास्थ्य हृदय कई और बीमारियों को बढ़ावा देता है। स्वस्थ हृदय के लिए हेल्दी डाइट का होना आवश्यक है। कलौंजी के तेल को गर्म चाय या पानी में डाल कर सेवन करने से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
कलौंजी में ब्लड प्रेशर को कम करने वाले घटक पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मामले में कलौंजी का सेवन लाभकारी होता है, इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। एक चम्मच कलौंजी के तेल को गुनगुने पानी में डाल कर सेवन किया जा सकता है।
कलौंजी में दर्द और सूजन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटाइडअर्थराइटिस, एलर्जी, अस्थमा और कैंसर जैसे रोग सूजन और दर्द से जुड़े होते हैं। कलौंजी इस तरह के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है।
कलौंजी कैंसर के विपरीत काम करने में काफी सहायक होता है। इसमें जो एंटीऑक्सीडेंड पाए जाते हैं वो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता हैं। ऐसे ही कलौंजी कई गंभीर बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है।
कलौंजी दांत से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक कर सकता है। इसके बीज का तेल दांत दर्द और दूसरी दांत की समस्याओं के इलाज के लिए एक प्राकृतिक उपचार होता है।
कलौंजी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। कलौंजी में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, एमीनो एसिड, फैटी एसिड, इत्यादि पाए जाते हैं, यह पोषक तत्वों का पावरहाउस होता है। यह कई बीमारियों को ठीक करने में सहायक है, जैसे- त्वचा के लिए फायदेमंद है, वजन कम करने में सहायक, डिमेंशिया, डायबिटीज, हाई बीपी, सूजन या दर्द, इत्यादि में कारगर है।
कई गंभीर बीमारियों में कलौंजी सहायक साबित हुई है। इसके अलावा, यदि हम बात करें तो आज के समय में गंभीर बीमारियों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) लेना बहुत जरूरी हैं। यह आपको बीमारियों के इलाज के खर्चों को कवर करता है। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस (Family Health Insurance) को ले सकते हैं, जहां आपको एक ही पॉलिसी में परिवार के सभी सदस्यों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Care Health Insurance in Health & Wellness
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Care Health Insurance in Diseases
प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण, कारण और इलाज क्या है Care Health Insurance in Diseases
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Care Health Insurance in Diseases
National Eating Disorders Awareness Week Care Health Insurance in Awareness Days
Guillain-Barré Syndrome (GBS): Causes, Symptoms and Treatment Care Health Insurance in Diseases
Growing Strong: Celebrating Kids ENT Health Month Care Health Insurance in Awareness Days
Alzheimer’s Disease and Dementia Care Staff Education Week Care Health Insurance in Awareness Days
keyboard_arrow_down Health Insurance Articles
open_in_newkeyboard_arrow_down Travel Insurance Articles
open_in_new