Subscribe to get weekly insights
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Published on 17 Sep, 2024
Updated on 19 Nov, 2025
60931 Views
4 min Read
Written by Vipul Tiwary
favorite16Likes
अंग्रेजी में एक बहुत ही प्रसिद्ध कहावत है कि “एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे” यानी नियमित रूप से एक सेब का सेवन करने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेब को “स्वास्थ्य का खजाना” कहा जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आवश्यकहै। सेब में विटामि -ए, विटामि -सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से बचाते हैं और लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, सेब खाने के फायदे क्या है, सेब कब खाना चाहिए, सेब के नुकसान, इत्यादि।
सेब खाने के कई अद्भूत फायदे निम्नलिखित हैं:-
सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी वजह से हृदय रोग का खतरा कम होता है।
सेब एक ऐसा फल है जिसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। जो कि वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने पर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम किया जा सकता है।
सेब में एक तत्व बोरॉन होता है, जो आपके हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने का काम करता है। इस तरह सेब हड्डियों के लिए लाभकारी होता है।
सेब को चबाकर खाने से मुंह में लार अधिक बनती है, जिससे मुंह की सफाई हो जाती है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में भी मदद मिलती है। इससे दांतो और मसूड़े दोनों स्वस्थ रहते हैं।
सेब खाना पाचनतंत्र के लिए अच्छा होता है। इसमें टार्टरिक एसिड पाया जाता है जिसके कारण यह जल्दी पच जाता है और साथ में अन्य खाने को भी पचाने का काम करता है। इसके सेवन से पेट के किड़े मर जाते हैं और मल के रास्ते से बाहर निकलते हैं। सेब खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से बचाने में मदद करते हैं। यह खासकर स्तन कैंसर और कोलोन कैंसर के खतरे को दूर करने में सहायक है।
सेब खाने के नुक्सान निम्नलिखित है:-
किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसा ही सेब के साथ भी है। यदि ज्यादा मात्रा में सेब का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, जैसे- गैस बनना, पेट फूलना, इत्यादि।
सेब में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो ज्यादा देर तक दांतों के संपर्क में रहने पर टूथ एनामेल को नुकसान पहुंचा सकती है।
सेब खाने से कुछ लोगों में एलर्जी की दिक्कत आ सकती है। इसकी वजह से सांस लेने में परेशानी, सूजन और खुजली हो सकती है।
बाजार में मिलने वाले सेबों पर कीटनाशक का प्रयोग किया जाता है जो हमारी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। इसलिए सेब खाने से पहले उसे अच्छे से धोना बहुत जरूरी है।
यदि सही समय से हटकर हम सेब का सेवन करते हैं तो सेब खाने के फायदे के बदले नुकसान हो सकता है। निचे देखें. सेब का सेवन कब नहीं करना चाहिए:-
रात में सेब का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। सेब में शुगर और फ्रूक्टोज पाया जाता है जो आपके शरीर को एक्टिव कर देता है फिर निंद आने में परेशानी होती है। रात में सेब का सेवन आपके निंद में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
भोजन करने के तुरंत बाद सेब नहीं खाना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सेब खाने से ब्लड शुगर लेबल बढ़ सकता है और सेब में पाया जाने वाला एसिड भाजन के पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। इससे अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए भोजन करने के 1-2 घंटे बाद ही सेब खाना चाहिए।
शाम के समय सेब का सेवन पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इससे गेस, पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए शाम को सेब का सेवन न करें।
>> इसे भी पढ़ें - जंक फूड खाने के नुकसान क्या है? देखें, बीमारियों की लिस्ट
सेब स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता है। यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। सेब के कई अद्भूत फायदे हैं, जैसे- हृदय को ठीक रखता है, पाचन सही करता है, दांतो के लिए अच्छा होता है, वजन कम करने में सहायक है, डायबिटीज में फायदेमंद होता है, हड्डियों के लिए अच्छा है, इत्यादि।
किसी भी चीज का अत्यधिक और गलत समय पर सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, जैसे- रात में सेब का सेवन न करें, खाना खाने के तुरंत बाद सेब न खाएं, शाम को सेब खाने से बचें, इत्यादि। संतुलित और सही समय पर सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा आज के दौर में अनहेल्दी खान-पान की वजह से कई बीमारियां हो रही है।
ऐसे में पहले से तैयार रहने के लिए स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) होना बहुत जरूरी है। यह बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय रूप से सहायता प्रदान करता है। आप केयर हेल्थ के फैमली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance) को खरीद सकते हैं। यहां आपको वार्षिक स्वास्थ्य जांच से लेकर अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चों को कवर किया जाता है। साथ ही और भी कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी केवल संदर्भ उद्देश्यों के लिए है। सही चिकित्सीय सलाह के लिए कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श करें। स्वास्थ्य बीमा लाभ पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने पॉलिसी दस्तावेज़ पढ़ें।
Thyroid : मामूली नहीं हैं महिलाओं में थायराइड होना, जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार Vipul Tiwary in Diseases
शुगर कंट्रोल कैसे करे? जानें, डायबिटीज में क्या खाना चाहिए Vipul Tiwary in Health & Wellness
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करें? देखें इसके उपाय Vipul Tiwary in Diseases
पैरों में दर्द किस कमी से होता है? जानें, इसके घरेलू इलाज Vipul Tiwary in Health Insurance Articles
Nutritionist vs. Dietitian: Same Same… but Different! Leena Khowal in Health & Wellness
Silent Epidemic: Fatty Liver Disease Now Targeting the Young! Jagriti Chakraborty in Health Insurance Articles
Iodine Rich Foods: The Unsung Heroes of a Healthy Thyroid and a Sharp Mind Jagriti Chakraborty in Diet & Nutrition
Honey, Jaggery & Sugar: Which Sweetener Wins? Jagriti Chakraborty in Health & Wellness
Always stay up to date with our newest articles sent direct to your inbox
Loading...